इन वास्तु नियमों की न करें अनदेखी, वरना रुक सकती है बरकत….

ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। लेकिन अगर वहीं आप कुछ नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे आपके कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
मिलके हैं ये संकेत
घर में वास्तु दोष के होने पर बिना वजह घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है और घर का कोई-न-कोई हमेशा बीमार बना रहता है। इसी के साथ वास्तु दोष के होने पर व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
न करें ये गलतियां
घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होने पर व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तिजोरी कभी भी इस तरह से न रखें कि वह पश्चिम या दक्षिण की ओर खुले। इससे धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपके घर में नल से लगातार पानी टपकता रहता है, तो यह भी धन हानि का एक संकेत माना जाता है।
रखें इस बात का ध्यान
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर घर का मुख्य द्वार गंदा, जर्जर या अव्यवस्थित हालत में होता है, तो आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आपका मेन गेट साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो। इसके साथ ही घर में बंद घड़ी, टूटा आईना, टूटे बर्तन या खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
करें ये उपाय
घर में वास्तु दोष लगने पर घर में वास्तु शांति का पाठ करवाना चाहिए। साथ ही चांदी की वास्तु बनाकर घर के ईशान कोण में रख दें। इसी के साथ कपूर का दीपक जलाकर इसे घर के कोने-कोने में दिखाएं। यह उपाय वास्तु दोष दूर करने में मदद कर सकता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट