न्यूजीलैंड की लंच तक बढ़त 299 रन…

न्यूजीलैंड की लंच तक बढ़त 299 रन…

बेंगलुरु,। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले आज रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का लंच हो गया है। कीवी टीम ने युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र के शतक की मदद से इस मैच को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। लंच तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 345 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उनकी भारत पर 299 रनों की बढ़त हो गई है।

तीसरे दिन 180/3 के स्कोर के आगे खेलने उतरी न्‍यूजीलैंड न्यूजीलैंड को डैरिल मिचेल और रविंद्र से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, मिचेल ने निराश किया और जल्द आउट हो गए। वे 18 के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर गली में खड़े यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। इसके बाद आए टॉम ब्लंडेल को जसप्रीत बुमराह ने पैर नहीं जमाने दिए और पांच के स्कोर पर ही उन्हें स्लिप में कैच कराया।

न्यूजीलैंड को 223 के स्कोर पर छठा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 14 रन बना सके। 233 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने मैट हेनरी को क्लीन बोल्ड किया। वह आठ रन बना सके। आउट होने से पहले हेनरी ने जडेजा की लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए थे। इसके बाद तीसरी गेंद पर जडेजा ने उनसे बदला लेते हुए बोल्ड किया।

सात विकेट गिरने के बाद रविंद्र को केवल साथ की जरूरत थी और टिम साउथी ने बखूबी उनका साथ निभाया। इन दोनों ने जबरदस्त शतकीय साझेदारी की। दोनों ने केवल 97 गेंदों में 112 रन जोड़ दिए हैं और इतनी तेजी से रन बनने के कारण भारत को अधिक कुछ सोचने का मौका ही नहीं मिल पाया। रविंद्र ने 2012 के बाद भारत में शतक लगाने वाला पहला कीवी बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया है। दूसरी ओर साउदी ने खुलकर बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 49 रन बना दिए हैं जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। 299 रनों की बढ़त के साथ अब न्यूजीलैंड इस मैच में काफी मजबूत नजर आ रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट