Tuesday , June 3 2025

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये..

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये..

टोक्यो, 03 जून । जापान के होक्काइडो के पूर्वी तट पर सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार आज तड़के 3:52 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके होक्काइडो प्रान्त के पूर्वी क्षेत्र में ताइकी और उराहोरो क्षेत्रों में महसूस किये गये। भूकंप को केन्द्र 41.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। एजेंसी ने बताया कि समुद्र के ज्वार के स्तर में कुछ परिवर्तन हो सकता है, लेकिन सुनामी से कोई नुकसान होने का खतरा नहीं है।

सियासी मियार की रीपोर्ट