सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मनाया अपना बर्थडे..

मुंबई, 27 अक्टूबर। एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने बुधवार को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर सुजैन ने देर रात अपने घर पर ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, जिसमे कई सितारें शामिल हुए। सुजैन खान भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हो लेकिन, लाइमलाइट में खूब रहती हैं। उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मनाया जन्मदिन
देर रात सुजैने अपने घर पार्टी रखी, जिसमे कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स समेत बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी शामिल हुए। इस पार्टी की एक झलक सुजैन की बहन फराह खान अली ने शेयर की हैं। यह पार्टी एक जंगल थीम पर रखी गई थी। इस दौरान सभी एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर रिया चक्रवर्ती इस थीम को फॉलो करते नजर आए। इस मौके पर बर्थडे गर्ल सुजैन खान व्हाइट और येलो कलर की मिनी ड्रेस में नजर आई। बॉयफ्रेंड अर्सलान संग काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई।
बॉलीवुड घराने से ताल्लुक रखते हैं सुजैन खान
सुजैन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। हालांकि कभी उन्होंने फिल्मी में काम नहीं किया। वह शुरुआत से ही कुछ अलग करना चाहती थी। आज वह एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी।
ऋतिक रोशन से 14 साल बाद हुई थी अलग
सुजैन खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 2000 में एक्टर ऋतिक रोशन संग शादी की थी। हालांकि यह शादी 14 साल बाद हमेशा के लिए टूट गई। इस कपल ने साल 2014 में तलाक लिया। वहीं अब दोनों अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सुजैन जहां अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, तो वहीं ऋतिक रोशन सबा आदाज को डेट कर रहे हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal