Friday , September 20 2024

ये है भारत का दूसरा सबसे बड़ा शाही महल, होटल के एक कमरे का किराया 4 लाख..

ये है भारत का दूसरा सबसे बड़ा शाही महल, होटल के एक कमरे का किराया 4 लाख..

जैसा कि सभी जानते हैं, यहां के कई महलों को अब होटलों में बदल दिया गया है, जो बॉलीवुड के लोगों के लिए मैरिज डेस्टिनेशन बन चुका है। इन्हीं में आता है सिटी पैलेस, इसके लिए लोगों के बीच काफी ज्यादा ज्यादा क्रेज है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा राजमहल भी कहते हैं। यहां एक रात का किराया सुन आपका दिमाग यकीनन घूम जाएगा।

उदयपुर का सिटी पैलेस
उदयपुर का खूबसूरत राजमहल देश दुनिया में काफी पहचान बनाए हुए हैं। इसे सिटी पैलेस के नाम से जानते हैं। इसकी प्रसिद्धि दुनियाभर में है, जिसकी नींव तब के महाराणा उदय सिंह ने रखी थी। इसे देखने रोज हजारों पर्यटक आते हैं। आज भी इस किले में राज परिवार के लोग रहते हैं। उदयपुर के सिटी पैलेस को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े राजमहल में गिना जाता है।

22 महाराणाओं की कला देखी जा सकती है
दरअसल उदयपुर का सिटी पैलेस कई भवनों का ग्रुप है। यहां अलग-अलग भवन हैं, जहां राजा अपना काम करते थे। सिटी पैलेस बनाने में करीबन 22 राजाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सबसे अपने अंदाज में इस महल को रूप दिया है। यही कारण है ये राजमहल इतना भव्य है। इसे देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक आते हैं।

एक दिन का किराया 4 लाख रुपए
सिटी पैलेस के एक हिस्से में फतेह प्रकाश होटल बनाया गया है, जिसे इस जगह का राजपरिवार देखता है। होटल में कई विदेशी मेहमान ठहरते हैं। यहां राज शाही सुविधाओं के साथ कई लग्जरी सुविधाएं भी आपको देखने को मिल जाएंगी। यहां रहकर राजा और रानी जैसा फील आएगा। अगर यहां के किराए की बात करें तो एक दिन का किराया 44000 से शुरू होता है और फिर 4 लाख के आसपास पहुंचता है।

खूबसूरत म्यूजियम को भी देखें
अगर आप मेवाड़ की इस सिटी पैलेस को देखना पसंद करते हैं, तो आपको एक हिस्से में बने म्यूजियम को देख सकते हैं। यहां एंट्री फीस 400 रुपए प्रति व्यक्ति है। यहां महाराजाओं की कई चीजें रखी हैं। महल में झरोखे, बरामदे, घुमावदार गलियां बेहद आकर्षक लगती हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट