Saturday , September 19 2026

करिश्मा कक्कड़ और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘निरदईया मरद’ रिलीज..

करिश्मा कक्कड़ और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘निरदईया मरद’ रिलीज..

मुंबई, 08 सितंबर। गायिका करिश्मा कक्कड़ और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘निरदईया मरद’ रिलीज हो गया है।

करिश्मा कक्कड़ और काजल त्रिपाठी की शानदार जोड़ी वाले लोकगीत ‘निरदईया मरद’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति उससे बहुत प्यार करता है। लेकिन काजल अपने पति से बहुत परेशान हो रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘निरदईया मरद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को शुभदयाल ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह हैं। मिक्स एंड मास्टर अजय सिंह एजे ने किया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव एवं नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

सियासी मियार की रीपोर्ट