तूफान बेबिनका ने शंघाई में दी दस्तक..

शंघाई, 16 सितंबर । चीन के शंघाई में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे इस साल का 13वां तूफान ‘बेबिनका’ पहुंचा। पुडोंग जिले के लिंगांग क्षेत्र में तट पर आये इस तूफ़ान के केंद्र के पास अधिकतम पवन बल 42 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गया। शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने यह जानकारी दी। माना जाता है कि ‘बेबिनका” 75 वर्षों में शंघाई में आया सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है।
राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के लिए लेवल चार की आपातकालीन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया और शंघाई और झेजियांग में प्रतिक्रिया को लेवल तीन तक बढ़ा दिया।
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal