Sunday , November 23 2025

सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर सितारों का मेला, टाइगर श्रॉफ को साथ लेकर पहुंचे अजय देवगन…

सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर सितारों का मेला, टाइगर श्रॉफ को साथ लेकर पहुंचे अजय देवगन…

मुंबई, 08 अक्टूबर । अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आज सोमवार 7 अक्तूबर को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाना है। सितारे पहुंच चुके हैं। रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के अलावा टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर भी पहुंच चुके हैं। टाइगर श्रॉफ को खुद अजय देवगन अपने साथ लेकर इवेंट में पहुचे हैं। इवेंट में रणवीर सिंह ने सबसे धांसू अंदाज में एंट्री ली। उनके मंच पर आते ही सीटियां और तालियां बजने लगीं। सिंबा-सिंबा की पुकार सुनाई देने लगी। रणवीर सिंह ने भी फैंस को निराश नहीं किया और सभी से खूब अच्छे से मिले। स्टेज पर लगे फिल्म के पोस्टर पर लगी दीपिका पादुकोण की तस्वीर देखकर रणवीर एकटक निहारने लगे और फिर पत्नी की तस्वीर को चूम लिया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता अर्जुन कपूर का अंदाज भी देखने वाला था। उन्होंने स्टेज पर चढ़कर जमकर पोज दिए। ब्राउन जैकेट और ट्राउजर में अर्जुन काफी जंच रहे थे। इस फिल्म में अर्जुन डेंजर लंका के रूप में नजर आएंगे। इवेंट में टाइगर श्रॉफ भी काफी खास अंदाज में पहुंचे। उन्हें देख फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा ‘सिंघम अगेन’ के निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आए। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में एसीपी सत्या के रूप में नजर आएंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट