फिल्म ऊंचाई ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया : सूरज बड़जात्या…

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । सिर्फ एक टाइटल ही नही बल्कि फ़िल्म ऊंचाई अपने नाम की तरह निर्देशक सूरज बड़जात्या के जीवन मे एक सफलता की ऊंचाई लेकर आई और भारतीय सिनेमा के इस बेजोड़ प्रतिभा को उनकी अद्भुत पेशकश के लिये राष्ट्रीय पुरष्कार मिलना, वाकई इंडियन इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण हैं। जी हां, नई दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में, सूरज बड़जात्या और नीना गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से अपने राष्ट्रीय पुरस्कार स्वीकार किए, जो पल उनके लिए जीवन के सबसे यादगार लम्हों में से एक होगा। अपने भव्य पारिवारिक रिश्तों की कहानी के लिए मशहूर प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता बड़जात्या ने फिल्म ऊंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म को इसकी भावनात्मक गहराई और लुभावने दृश्यों के लिए सराहा गया है। बड़जात्या की जीत के साथ-साथ, ऊंचाई ने दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता को भी पहचान दिलाई, जिन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अपना दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। ऊंचाई के साथ अपने सफर पर विचार करते हुए, सूरज बड़जात्या ने कहा कि, “ऊंचाई उस तरह की फिल्म नहीं थी जिसकी लोग मुझसे उम्मीद करते थे। इसमें मेरे पिछले कामों जैसी भव्यता नहीं थी, लेकिन यह विषय मेरे दिल से आया था। मैंने उंचाई को नहीं चुना; बल्कि ऊंचाई ने मुझे चुना। आज, यह पुरस्कार उस यात्रा की सही पराकाष्ठा है।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal