अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत में गोलीबारी, सात लोग घायल…

सैन फ्रांसिस्को, 31 मई। अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम हुयी गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या नहीं। अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal