अमेरिकी ध्वज को जलाने वालों के लिए एक साल कैद का प्रावधान हो: ट्रम्प..

वाशिंगटन, 11 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी ध्वज को जलाने वाले लोगों को एक साल जेल की सजा दी जानी चाहिये। श्री ट्रम्प ने बताया कि सरकार अमेरिकी अधिकारियों और कुछ सीनेटरों के साथ मिलकर इस कानून को लागू करने की तैयारी कर रही है। श्री ट्रम्प ने फोर्ट ब्रैग में मंगलवार को दिये भाषण में कहा, “जो लोग अमेरिकी ध्वज को जलाते हैं, उन्हें एक साल के लिए जेल जाना चाहिये। हम कुछ सीनेटरों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।” श्री ट्रम्प का यह बयान कैलिफोर्निया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच दिया गया, जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने मैक्सिकन के ध्वज ले रखे थे और अमेरिकी ध्वज को जला दिया था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal