Tuesday , March 17 2026

दक्षिण-पूर्वी फिलीपींस में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके…

दक्षिण-पूर्वी फिलीपींस में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके…

मनीला, 24 जून। दक्षिण-पूर्वी फिलीपींस के तट पर मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गयी। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने यह जानकारी दी।
संस्थान ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 09:58 बजे (0158 जीएमटी) महसूस किये गये। जो दावाओ ओरिएंटल प्रांत के बगंगा शहर से लगभग 359 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप से नुकसान नहीं होगा। प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ के साथ स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंप आता रहता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट