फ्लोरिडा में अजीबोगरीब हादसा, डोनेशन बॉक्स में फंसकर महिला की मौत; जांच में जुटी पुलिस..

फ्लोरिडा, 01 जुलाई। अमेरिका में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। शुक्रवार को फ्लोरिडा के एक डोनेशन बॉक्स (दान पत्र) में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि महिला डोनेशन बॉक्स में मौजूद चीजें निकालने की कोशिश कर रही थी, जिस दौरान उसकी मौत हो गई
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डोनेशन बॉक्स में कपड़े और जूते दान किए जाते हैं। महिला उन्हें निकालते समय डोनेशन बॉक्स में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फ्लोरिडा पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला डोनेशन बॉक्स में फंस गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जब महिला को बॉक्स से बाहर निकाला गया तो उसने दम तोड़ दिया था।
पुलिस के अनुसार, अभी यह कहना मुश्किल है कि महिला की मौत महज एक हादसा था या फिर हत्या। पहली नजर में यह एक हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
मौत की वजह साफ नहीं
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि महिला किसी मिडिल क्लास परिवार से लग रही है, जो दान किए हुए कपड़े और जूते लेने आई थी। पुलिस का मानना है कि डोनेशन बॉक्स में दम घुटने के कारण महिला की मौत हुई होगी। हालांकि मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal