Sunday , November 23 2025

नोरा फतेही और यो यो हनी सिंह का नया पंजाबी हिप-हॉप गाना, दुनिया भर में धूम मचाने को तैयार…

नोरा फतेही और यो यो हनी सिंह का नया पंजाबी हिप-हॉप गाना, दुनिया भर में धूम मचाने को तैयार…

मुंबई, 21 सितंबर। ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही और म्यूजिक आइकन यो यो हनी सिंह एक धमाकेदार पंजाबी हिप-हॉप गाने के लिए साथ आ रहे हैं। इस कोलैबोरेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक गेम-चेंजिंग एंथम माना जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक लोकप्रिय क्लब में एक साथ डांस करते हुए देखा गया, जिससे उनके बीच की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

यह प्रोजेक्ट नोरा के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा, क्योंकि वह पहली बार प्योर हिप-हॉप और पंजाबी रैप की दुनिया में कदम रख रही हैं। ‘पेपेटा’, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ और ‘स्नेक’ जैसे ग्लोबल हिट्स के साथ नोरा पहले ही अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं। विभिन्न भाषाओं, शैलियों और संस्कृतियों को मिलाकर उन्होंने खुद को एक बहुमुखी अंतर्राष्ट्रीय कलाकार के रूप में स्थापित किया है। स्टूडियो से सामने आए पर्दे के पीछे के दृश्यों में नोरा को माइक पर और हनी सिंह को कंसोल के पीछे देखा जा सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर पहले ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कलाकारों का बहुआयामी सफर

संगीत के अलावा, नोरा फतेही फैशन, सिनेमा और डिजिटल कल्चर में भी एक ट्रेंडसेटर रही हैं। उन्होंने पेरिस फैशन वीक में लुई वुइटन के लिए और एएमए-ऑस्कर की आफ्टर-पार्टियों में ऑस्कर डे ला रेंटा के लिए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही, उन्होंने ‘द रॉयल्स’, ‘कंचना 4’ और ‘उफ्फ ये सियापा’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण दिया है।

दूसरी ओर, यो यो हनी सिंह का नाम भारतीय संगीत उद्योग में क्रांति का पर्याय बन चुका है। उनका इस परियोजना से जुड़ना इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। भारत की यह संगीत शक्ति एक बार फिर दुनिया को थिरकने पर मजबूर करने के लिए तैयार है। यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट