Sunday , November 23 2025

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत, 20 घायल

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत, 20 घायल

न्यूयॉर्क, 14 अक्टूबर। अमेरिकी के साउथ कैरोलिना के ब्यूफोर्ट काउंटी के एक भीड़भाड़ वाले बार में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।
ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कल सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज़ बार एंड ग्रिल में गोलीबारी की कई खबरें मिलने पर पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के समय सैकड़ों लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। कई लोगों को गोलबारी से बचने के लिए आस-पास के दुकानों और घरों की ओर भागते हुए देखा गया।
रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी के दौरान चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उसने सेंट हेलेना में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी है। कार्यालय ने जनता से घटना के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया है।

सियासी मियार की रिपोर्ट