Monday , February 16 2026

रुपया डॉलर के मुकाबले 90.35 पर खुला -बुधवार को रुपया 90.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था…

रुपया डॉलर के मुकाबले 90.35 पर खुला -बुधवार को रुपया 90.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था…

मुंबई, 18 दिसंबर। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में अपेक्षित प्रगति न होने से और कंपनियों व आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग के कारण स्थानीय मुद्रा रुपये पर दबाव बना हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहने से निवेशकों के मनोबल को कुछ हद तक सहारा मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.35 पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें हल्की मजबूती देखी गई और यह 90.32 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि शुरुआती सत्र में रुपये में कमजोरी भी दर्ज की गई और यह 90.38 के स्तर तक फिसल गया। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.41 पर रहा, जिससे उभरती मुद्राओं पर दबाव बना रहा।

सियासी मियार की रीपोर्ट