Tuesday , February 17 2026

एप्पल ने किया आईओएस 26.2 अपडेट जारी..

एप्पल ने किया आईओएस 26.2 अपडेट जारी..

नई दिल्ली, 18 दिसंबर । अपने आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ने आईओएस 26.2 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट दिसंबर 2025 में सभी योग्य डिवाइसों के लिए उपलब्ध है। एप्पल का दावा है कि नए अपडेट के साथ स्पीड बेहतर होगी और सिक्योरिटी पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी। आईओएस 26 में पेश की गई लिक्विड ग्लास डिजाइन भाषा को आईओएस 26.2 में और निखारा गया है। इस अपडेट में नया डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और कई काम के फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे पुराने आईफोन भी नए जैसे अनुभव देने लगेंगे। लॉक स्क्रीन के लिए नया ग्लास स्लाइर फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स क्लॉक की ओपासिटी को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इससे लॉक स्क्रीन ज्यादा पर्सनल और विजुअली आकर्षक बन जाता है। नोटिफिकेशन्स को मिस न करने के लिए एप्पल ने स्क्रीन फलैश अलर्ट का फीचर पेश किया है। अब सिर्फ कैमरा एलईडी ही नहीं, बल्कि पूरे स्क्रीन पर हल्का फ्लैश दिखाई देगा, जिससे साइलेंट मोड में भी अलर्ट आसानी से नजर आ जाएगा। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो अक्सर फोन साइलेंट पर रखते हैं। रिमाइंडर्स ऐप में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इसमें अलार्म सपोर्ट मिलेगा, जिससे रिमाइंडर के साथ तेज अलर्ट भी सेट किया जा सकेगा। ‘अर्जेंट’ टैग के जरिए जरूरी कामों को प्राथमिकता देना आसान हो गया है। एप्पल म्यूजिक यूजर्स के लिए ऑफलाइन लीरिज की सुविधा जोड़ी गई है, जिससे बिना इंटरनेट के भी गानों के बोल देखे जा सकते हैं। एयरड्रॉप को सुरक्षित बनाने के लिए वेरिफेकिशन कोड का फीचर भी शामिल किया गया है, जिससे अनजान डिवाइस के साथ फाइल शेयरिंग ज्यादा सुरक्षित होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट