Monday , December 29 2025

स्मृति ईरानी की नकल करने पर ट्रोल हुईं बरखा बिष्ट..

स्मृति ईरानी की नकल करने पर ट्रोल हुईं बरखा बिष्ट..

छोटे परदे के मशहूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 में तुलसी विरानी के रोल में फिर से स्मृति ईरानी को देखकर फैंस गदगद है। यह पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर शो टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में काबिज रहता है। एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने इसमें नोयना का रोल प्ले किया है। विलेन के रोल में वो छा गई हैं। तुलसी के पति मिहिर विरानी (अमर उपाध्याय) की प्रेमिका के रोल में बरखा नजर आ रही हैं। शो में 6 साल का लीप आने के बाद नोयना ने शांति निकेतन पर कब्जा कर लिया है। वहीं तुलसी ने शांति निकेतन छोड़कर अपना अलग घर बसा लिया है। मिहिर और तुलसी अलग हो गए हैं। तुलसी का बसा बसाया घर तोड़ने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स नोयना को ट्रोल भी करते हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें नोयना तुलसी के आइकॉनिक सीन को कॉपी करती दिखीं। वो शांति निकेतन का दरवाजा खोलकर इसकी झलक लोगों को दिखाती हैं। नोयना को शांति निकेतन का होम टूर देते देख लोग भड़क गए हैं। तुलसी और शो के फैंस का कहना है ये उनके इमोशंस के साथ छेड़छाड़ करने जैसा है। अब एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। बरखा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ट्रोलिंग के बावजूद… मैं टीवी के इतिहास के सबसे आइकॉनिक मोमेंट को जी रही हूं। अभी के लिए मुझे इसे एंजॉय करने दो। स्मृति ईरानी आप लोगों को इंस्पायर करते रहिए। वहीं फैंस ने बरखा की शो में एक्टिंग और नोयना के किरदार में उनके चार्म की तारीफ की है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 में मिहिर और नोयना के लव एंगल ने स्टोरी में स्पाइड ऐड किया है। वहीं कईयों को लगता है ऐसा कर मेकर्स ने शो को खराब कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- क्या मिहिर हर सीजन में तुलसी को धोखा देता रहेगा?

सियासी मियार की रीपोर्ट