शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,23,724 करोड़ रुपये बढ़ा

शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 1,23,724 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य तीन का कुल बाजार पूंजीकरण 22,623 करोड़ रुपये कम हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप सबसे ज्यादा 45,266.12 करोड़ रुपये बढ़कर 21,54,979 करोड़ रुपये हो गया। इस मामले में वह शीर्ष पर रहा। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,415 करोड़ रुपये और इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी का 16,204 करोड़ रुपये बढ़ा।
एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर के एमकैप में 14,626 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक में 13,538 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,104 करोड़ रुपये और दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का 570 करोड़ रुपये बढ़ा। टीसीएस का एमकैप 10,745 करोड़ रुपये घट गया। इंफोसिस के एमकैप में 6,183 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 5,694 करोड़ रुपये की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई। बाजार पूंजीकरण के मामले में 15,40,304 करोड़ रुपये के साथ एचडीएफसी बैंक दूसरे और 12,01,263 करोड़ रुपये के साथ भारती एयरटेल तीसरे स्थान पर रहा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal