Monday , March 16 2026

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का होली गीत 'होली में बलम बायकॉट करेंगे' रिलीज


अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने इस साल का पहला होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ दर्शकों के बीच लेकर आये हैं। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव होली खेलती नजर आ रही हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि छोटू बंटी ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मस्ती से भरपूर ये होली गीत मेरा इस साल का पहला होली गीत है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा होली गीत बनाया है। इस गीत की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। हम लोगों नेहोली से पहले होली मनाने का आनंद खूब उठाया था। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

सियासी मियार की रीपोर्ट