रजनीकांत के खास दोस्त के किरदार में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान
सुपर स्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी है, जिस पर भी फैंस की नजरें टिकी हुई है। शाहरुख इस फिल्म में रजनीकांत के खास दोस्त के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस साल जून में जेलर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
ये फिल्म साल 2022 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म जेलर का ही सीक्वल है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो रजनीकांत की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में शाहरुख खान के अजीज दोस्त वाले रोल की एंट्री उस वक्त होती है, जब रजनीकांत का रोल मुश्किलों में फंसा होता है, वह खुद को इस मंजर से निकालने के लिए अपने दोस्त को बुलाता है और शाहरुख की एंट्री होगी। यानी दो बड़े सुपरस्टार पर्दे पर एक सा नजर आने वाले हैं। शाहरुख फिल्म में उनके विश्वासपात्र के रोल में नजर आएंगे। बात अगर रजनीकांत की फिल्म का शूटिंग की करें तो सुपरस्टार की इस फिल्म का फिलहाल, आखिरी शेड्यूल चेन्नई में शूट किया जा रहा है। लेकिन फिल्म के लिए शाहरुख का कैमियो अभी शूट नहीं किया गया है। मेकर्स ने उन्हें शूट के लिए डेट्स तो दे दी है।
कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिर में उनका कैमियो शूट किया जा सकता है।नेल्सन के लिखी और डायरेक्ट की गई जेलर 2 में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के रोल में ही नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और अन्ना राजन भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि अगर बात हम शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में करें तो वह जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal