रामायण में राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल
साल 1987 में टीवी पर प्रसारित रामानंद सागर के फेमस धार्मिक शो रामायण में सबसे ज्यादा प्रशंसा अरुण गोविल को मिली थी। अब अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि वह नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में अरुण गोविल ने बताया कि किसी आईकोनिक किरदार की छवि दर्शकों की यादों में जब गहराई से बस जाती है, तो तुलना होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, जब कोई स्टैंडर्ड सेट होता है, तो तुलना हमेशा होती है।
भगवान का रोल निभाने के लिए लुक बहुत जरूरी है। जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखें और वे सोचें, भगवान ऐसे हो सकते हैं। उनके इस बयान से साफ है कि वह फिल्म के लिए पूरी तरह तैयारी के साथ अपना किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश, सीता के रूप में साई पल्लवी, भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे शामिल हैं। पहले लुक के सामने आने के बाद से फिल्म की तुलना रामानंद सागर के 1987 के टीवी शो से की जा रही है, और खासकर रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर दर्शक और फैंस चर्चा कर रहे हैं।
फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और डीएनईजी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने वीएफएक्स में योगदान दिया है। इस महाकाव्य की पहली कड़ी दिवाली 2026 में आईमेक्स में रिलीज होगी, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में देखने को मिलेगा। अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में लौटने और इस स्टारकास्ट के साथ फिल्म के साथ जुड़ने से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal