औंधे मुंह गिरे चांदी के दाम! 25 हजार रुपये की भारी गिरावट, खरीदारों के लिए मौका बना सोने पे सुहागा, जानें कितने में बिक रहा एक तोला

नई दिल्ली, 07 फरवरी । आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सुबह 9 बजे चांदी की कीमत में 15,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और यह 2,29,872 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। साथ ही चांदी पर 6% का लोअर सर्किट भी लगा। सोने में भी गिरावट देखी गई और गोल्ड का भाव 0.82% गिरकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न के अनुसार, आज सुबह 10 बजे चांदी की कीमत में 25,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,27,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
एमसीएक्स पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को 1,52,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अपने रिकॉर्ड हाई 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग 28,500 रुपये नीचे है। चांदी का हाल भी लगभग वैसा ही रहा। MCX पर चांदी 2,46,452 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जो अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये से करीब 1,73,500 रुपये कम है। गौरतलब है कि सोना और चांदी ने यह रिकॉर्ड ऊंचाई पिछले हफ्ते ही छुई थी।
दिल्ली में आज के चांदी के दाम (रुपये में गुडरिटर्न के अनुसार)
मात्रा आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 275 300 -25
8 ग्राम 2,200 2,400 -200
10 ग्राम 2,750 3,000 -250
100 ग्राम 27,500 30,000 -2,500
1000 ग्राम 2,75,000 3,00,000 -25,000
गिरावट के पीछे के कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया है और शुक्रवार को पहली बातचीत हो रही है। इसके कारण निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश जैसे सोना-चांदी से हटकर अमेरिकी डॉलर की तरफ बढ़ गया।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में चांदी की कीमतें (रुपये में गुडरिटर्न के अनुसार)
दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किग्रा (₹) बदलाव (₹)
फ़रवरी 06, 2026 2,750 27,500 2,75,000 -25,000
फ़रवरी 05, 2026 3,000 30,000 3,00,000 -20,000
फ़रवरी 04, 2026 3,200 32,000 3,20,000 40,000
फ़रवरी 03, 2026 2,800 28,000 2,80,000 -20,000
फ़रवरी 02, 2026 3,000 30,000 3,00,000 -50,000
फ़रवरी 01, 2026 3,500 35,000 3,50,000 0
जनवरी 31, 2026 3,500 35,000 3,50,000 -45,000
जनवरी 30, 2026 3,950 39,500 3,95,000 -15,000
जनवरी 29, 2026 4,100 41,000 4,10,000 30,000
जनवरी 28, 2026 3,800 38,000 3,80,000 10,000
डॉलर मजबूत, मेटल्स पर दबाव
USD के मजबूत होने से सोने और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मेटल्स में जो तेजी थी, वह अब अपने ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने सलाह दी कि ऊंचे भाव पर खरीदे गए पोजीशन वाले निवेशक हल्की तेजी में अपने पोजीशन बेच सकते हैं।
भविष्य की संभावनाएं
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी की कीमतें धीरे-धीरे अपने सही स्तर की (फेयर वैल्यू) ओर बढ़ेंगी। मौजूदा कीमतें इनकी फेयर वैल्यू से काफी ऊपर हैं। अगर अमेरिकी डॉलर मजबूत रहता है और अमेरिका-ईरान तनाव कम रहता है, तो निवेशकों को कीमती धातुओं में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal