तमिलनाडु 34,000 करोड़ रुपये के निवेश की 15 परियोजनाओं को मंजूरी

चेन्नई, 07 फरवरी । तमिलनाडु मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को कुल 34,237 करोड़ रुपये के निवेश वाली 15 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी।
राज्य के उद्योग मंत्री टी आर बी राजा ने सचिवालय में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में हुई 23वीं मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि इन परियोजनाओं के लागू होने पर 55,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
राजा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर ये निवेश प्रस्ताव चेन्नई, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों तथा राज्य के अन्य हिस्सों में औद्योगिक परियोजनाओं के विस्तार को सुनिश्चित करेंगे।’’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal