जनवरी में 2.36 लाख बिकी मारुति विक्टोरिस, तोडा रिकार्ड
बीते जनवरी महीने में मारुति सुजुकी जनवरी में 2.36 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर अपने पुराने सेल्स रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसमें सबसे बड़ा योगदान नई एसयूवी विक्टोरिस का रहा। एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली इस गाड़ी ने जनवरी में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की और टॉप-10 कारों की लिस्ट में जगह बनाई।
विक्टोरिस की कुल 15,240 यूनिट बिकीं, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए है। विक्टोरिस ने टॉप-10 एसयूवी की लिस्ट में भी सभी लोकप्रिय मॉडलों को पीछे छोड़ दिया। इसमें मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा बोलेरो और किआ सोनेट जैसी एसयूवीएस शामिल हैं। साथ ही मारुति ग्रैंड विटारा, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सO, थार, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टोस और एक्सयूवी 700 को भी यह पीछे छोड़ने में सफल रही। विक्टोरिस में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें 103एचपी वाला 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल, 116एचपी वाला 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 89एचपी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी शामिल हैं। गियरबॉक्स विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो और ई-सीवीटी शामिल हैं। इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी उपलब्ध है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस-ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, इसोफिक्स, 360-डिग्री कैमरा और अडास लेवल 2 फीचर्स हैं।
विक्टोरिस को 5-स्टार भारत एनकैप क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इस एसयूवी की शानदार बिक्री और फीचर्स ने इसे 2026 की सबसे चर्चित मॉडल बना दिया है। डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो विक्टोरिस में बड़े एलईडी हेडलाइट्स, 18-इंच एलॉय व्हील्स, सिल्वर रूफ रेल और ब्लैक पिलर दिए गए हैं। इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्प्ल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसी खूबियां शामिल हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal