सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी

मुंबई, 10 फरवरी । एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझानों और विदेशी निवेशकों के निरंतर निवेश से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 247.01 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 84,312.76 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 80.25 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,947.55 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, टाइटन, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मास्युटिकल्स, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर में तेजी रही। वहीं बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, इंडिगो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट स्थिर रहा।
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal