महाराष्ट्र सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिए उद्यम पूंजी कोष पर समिति बनाई

महाराष्ट्र सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिए एक उद्यम पूंजी कोष स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। राज्य को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य और राज्य की कपड़ा नीति के तहत यह कदम उठाया गया।
सोमवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार राज्य के कपड़ा मंत्री इस नौ सदस्यीय समिति के अध्यक्ष होंगे। नागपुर के कपड़ा विभाग के सहायक आयुक्त (तकनीकी) इसके सदस्य सचिव होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में कपड़ा, कौशल विकास और उद्यमिता, वित्त तथा योजना विभागों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।
इसमें निजी क्षेत्र से प्राइमस पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कनिष्क माहेश्वरी एकमात्र सदस्य होंगे।
प्रस्ताव में कहा गया कि समिति को कपड़ा उद्यमों, विशेष रूप से स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मझोली इकाइयों (एमएसएमई) की मदद के लिए एक विशेष उद्यम पूंजी कोष बनाने के लिए सुझाव देने का काम सौंपा गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal