‘स्वयंभू’ के टीज़र में दिखा सम्युक्ता का दमदार रूप

मुंबई, 17 फरवरी । साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेत्री सम्युक्ता मेनन ने अपनी नई फिल्म स्वयंभू के टीज़र में ऐसा जोरदार प्रभाव छोड़ा है कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाएं। टीज़र में उनकी गूंथी हुई चोटी, युद्ध के लिए तैयार तेवर और रफ-टफ योद्धा वेशभूषा उन्हें कच्ची शक्ति और अडिग इरादे का प्रतीक बनाती है। इस बार वह एक भयंकर, निडर और दृढ़ योद्धा के रूप में दिखाई देती हैं एक ऐसा चरित्र जो अफरातफरी को चीरते हुए पूरे आत्मविश्वास, ऊर्जा और तीव्रता के साथ आगे बढ़ता है। सम्युक्ता का यह किरदार शब्दों की जगह एक्शन से बोलता है और हर फ्रेम से साफ झलकता है कि वह अपने करियर के सबसे साहसी और रचनात्मक दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। यह भूमिका इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले वह कई फिल्मों में बेहद प्रभावशाली किरदार निभा चुकी हैं भीमला नायक में दमदार उपस्थिति, बीम्बीसारा में पौराणिक अंदाज़, वीरुपाक्शा में थ्रिल का जोरदार मिश्रण और सार में जमीन से जुड़ी अदाकारी इन सभी अनुभवों का प्रभाव उनके नए अवतार में साफ दिखाई देता है।
‘स्वयंभू’ में सम्युक्ता अपनी कला के और भी शक्तिशाली रूप में उभरती दिखती हैं। टीज़र में वह तलवार, धनुष-बाण और घुड़सवारी जैसे मुश्किल एक्शन सीक्वेंस करते हुए जेंडर की सीमाओं को चुनौती देती दिखाई देती हैं। हर सीन यह साबित करता है कि इस भूमिका के लिए उन्होंने कठोर शारीरिक प्रशिक्षण लिया है और लंबे समय तक तैयारी की है। इस नए अनुभव पर बात करते हुए सम्युक्ता कहती हैं कि यह किरदार उनके दिल के बेहद करीब है। “मैंने हमेशा ऐसे रोल चुने हैं जो मुझे मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालें। ‘स्वयंभू’ ने मुझे शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तरों पर चुनौती दी।
गांव की महिला की आत्मा और शक्ति को समझने से लेकर घुड़सवारी और तीरंदाजी तक की ट्रेनिंग यह सफर वास्तव में परिवर्तनकारी रहा,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे बताया कि यह किरदार उनके लिए ताकत, संवेदनशीलता और एक मजबूत आवाज़ का संगम है एक अभिनेता के रूप में जिसकी चाह वे हमेशा रखती थीं। ‘स्वयंभू’ के अलावा भी सम्युक्ता के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही वह ब्लैक गोल्ड में एक सशक्त पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह पुरी जगन्नाध की फिल्म स्लम डॉग में अभिनेता विजय सेतुपति और अभिनेत्री तबु के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal