Wednesday , February 18 2026

खेसारीलाल यादव की फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर हुआ रिलीज

खेसारीलाल यादव की फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, 18 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर सुर म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत खेसारीलाल यादव के खतरनाक एक्शन स्टंट से होती है, जो दर्शकों को तुरंत बांध लेती है। ट्रेलर में लंबे समय बाद सुशील सिंह का दमदार अंदाज भी देखने को मिला है। कहानी में सस्पेंस का तड़का देते हुए खेसारी के कई अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं। इसके बाद रोमांस का रंग चढ़ता है, जहां आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के साथ उनके भावनात्मक और नाटकीय दृश्य नजर आते हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी की शादी आकांक्षा पुरी से तय होती है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वे मंदिर में नीलम गिरी के साथ विवाह करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनाता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट