वोडाफोन आइडिया ने पेश किए अनलिमिटेड डेटा प्लान

नई दिल्ली,20 फरवरी। अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन आइडिया ने लिमिटलेस यानी अनलिमिटेड डेटा प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 4जी और 5जी दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध हैं और इन्हें फिलहाल आंध्र प्रदेश सर्किल में शुरू किया गया है। नए प्लान की कीमतें 451 रुपये से 1201 रुपये तक रखी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा के साथ ओटीटी सेवाएं और कॉलिंग बेनेफिट्स भी शामिल हैं, जिनके बदलाव अब कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई देने लगे हैं। वीआई मेक्स 451 पोस्टपेड प्लान सबसे किफायती विकल्प है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एसएमएस, 50जीबी डेटा और 200जीबी तक डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि 50जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। साथ ही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा भी उपलब्ध है।
यूजर एक ओटीटी सब्सक्रिप्शन चुन सकते हैं, जिनमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लाइव और सन एनएक्सटी शामिल हैं।वीआई मेक्स 551 प्लान में यूजर्स को 90जीबी डेटा और 200जीबी तक डेटा रोलओवर मिलता है। इसके अतिरिक्त, प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 एसएमएस, अनलिमिटेड नाइट डेटा और अनलिमिटेड 5G जारी रहता है। इस प्लान में 6 महीने तक अमेजन प्राइम और 12 महीने तक सोनी लाइव व डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी दिए गए हैं। वीआई मेक्स 751 प्लान में 150जीबी डेटा उपलब्ध है, साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 एसएमएस और नाइट डेटा का लाभ भी मिलता है। इस प्लान में यूजर अपनी जरूरत के अनुसार ओटीटी या लाइफस्टाइल बेनेफिट्स में से तीन विकल्प चुन सकते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal