Friday , February 20 2026

कच्चे तेल का उत्पादन जनवरी में आठ प्रतिशत घटा

कच्चे तेल का उत्पादन जनवरी में आठ प्रतिशत घटा

नई दिल्ली, 20 फरवरी देश में कच्चे तेल का उत्पादन जनवरी में आठ प्रतिशत घटकर 23 लाख टन रह गया।

पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी में देश में 211 लाख टन कच्चे तेल और 45 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया गया। पिछले साल जनवरी में इनका क्रमशः 212 लाख टन और 44 लाख टन आयात हुआ था।

इसके अलावा, द्रवित प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात 15.3 प्रतिशत बढ़कर 280.8 करोड़ मानक घन फुट पर रहा।

जनवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का कुल उत्पादन 0.4 प्रतिशत बढ़कर 250 लाख टन पर और खपत 2.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 211 लाख टन पर रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में वृद्धि का मुख्य योगदान रसोई गैस का रहा जिसकी खपत में सात प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।

इसमें एलपीजी की खपत 28 लाख टन से बढ़कर 30 लाख टन, पेट्रोल की 33 लाख टन से बढ़कर 35 लाख टन और डीजल की 77 लाख टन से 80 लाख टन हो गयी।

सियासी मियार की रीपोर्ट