गोयल ने फिनलैंड के पीएम और स्विस कन्फेडरेशन के अध्यक्ष से मिलकर व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडिया-ईयू व्यापार समझौते से मिलने वाले मौकों पर बात की।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में लिखा, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मिलकर सच में बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे भारत-ईयू व्यापार समझौता हमारे देशों को सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी जैसे खास सेक्टर्स में मिलकर काम करने के बड़े मौके देती है, जिससे इंडिया-फिनलैंड ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के रिश्ते और मज़बूत होंगे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने आज स्विस कन्फेडरेशन के अध्यक्ष गाई परमेलिन के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के तहत भारत-स्विट्जरलैंड कार्यनीतिक सहयोग आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। परमेलिन इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं।
भारत और स्विट्जरलैंड ने इस बैठक में भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के तहत अपनी दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी और कार्यनीतिक सहयोग को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। इस बैठक में एआई इंपैक्ट समिट के संदर्भ में दोनों पक्षों ने नवाचार और उत्तरदायित्व के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को स्वीकार किया और कहा कि टीईपीए प्रेसीजन इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal