Saturday , March 28 2026

रांची को मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का तोहफा, टी20 और टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा जेएससीए

रांची को मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का तोहफा, टी20 और टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा जेएससीए

झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) रांची को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिला है।

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में राज्य में क्रिकेट के दो बड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसके अलावा, 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एक टेस्ट मैच का आयोजन भी किया जाएगा। यह मुकाबला रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट