Wednesday , October 7 2026

ईरान ने इजरायल के रणनीतिक ठिकानों पर ड्रोन से किया हमला

ईरान ने इजरायल के रणनीतिक ठिकानों पर ड्रोन से किया हमला

मास्को, 28 मार्च । ईरान की सेना ने हाइफ़ा में ईंधन और नौसैनिक सुविधाओं सहित रणनीतिक इजरायली ठिकानों पर ड्रोन से नए हमले किए हैं। यह जानकारी प्रेस टीवी ने शुक्रवार को दी।

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए संयुक्त सैन्य अभियान के जवाब में ईरान इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार, मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक है।

सियासी मियार की रीपोर्ट