जियो फाइनेंशियल– एलियांज़ की साझा रीइंश्योरेंस कंपनी शुरू

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना कारोबार शुरू कर दिया है।
गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) से गत 12 मार्च को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी।
मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को एलियांज़ की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।
जियो फाइनेंशियल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हितेश सेठिया ने कहा कि यह एलियांज़ के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। एलियांज़ के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि साझा उद्यम भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी।
कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें ‘एलियांज़ जियो री’ का सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘ 2047 तक सबके लिए बीमा’ के लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal