Saturday , March 28 2026

तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की

तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की

चेन्नई, 28 मार्च। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे के समझौते के तहत ‘न्यू जस्टिस पार्टी’ (एनजेपी) को एक सीट आवंटित की है।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

अन्नाद्रमुक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मदुरै सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से एनजेपी के संस्थापक ए.सी. षणमुगम को यह सीट आवंटित की गई है। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रुप में अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न ‘दो पत्तियां’ पर चुनाव लड़ेंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट