बेमौसम की बारिश से बेहाल आम और काजू किसानों की मदद के लिए आगे आई केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 28 मार्च। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में बेमौसम बरसात की मार झेल रहे आम और काजू किसानों की समस्याओं को लेकर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से यहां शुक्रवार को मुलाकात करके राज्य के संकटग्रस्त किसानों के लिए विशेष सहायता की मांग की।
कृषि मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
बैठक में श्री भरणे ने कोंकण और अन्य तटीय इलाकों में आम और काजू की फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिकतम और तेजी से लाभ प्रभावित किसानों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।
श्री भरणे ने प्याज की बंपर पैदावार के चलते मंडी समितियों के जरिए सीधी खरीद की मांग की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया।
महाराष्ट्र ने कृषि यंत्रीकरण और ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) के विस्तार के लिए केंद्र से अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal