मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 30 घायल

मऊ, 29 मार्च । उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के हलधरपुर क्षेत्र में अयोध्या से बलिया जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए, जिनमें से 30 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में रामनवमी मेले और एक महायज्ञ में भाग लेने के बाद श्रद्धालुओं की बलिया के लिए वापस लौट रही थी कि आधी रात के बाद बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से बस टकरा गई। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े व महिलाएं शामिल रही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ संजय गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पर किया गया गया। 26 लोगों को जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। जिला अस्पताल पर भर्ती 26 लोगों में 13 महिला व 13 पुरुष है। जिनमें चार बच्ची व तीन बच्चे शामिल हैं। शेष 9 महिला व 10 पुरुष है जबकि चार लोग के परिजन अपने मरीज को लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चले गए।
श्री गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों के फ्रैक्चर भी हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों की स्थिति ठीक है। किसी की हालत चिंताजनक नहीं है, सबका समुचित इलाज किया जा रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal