Thursday , April 2 2026

मारुति सुजुकी को 76.83 करोड़ का जीएसटी नोटिस

मारुति सुजुकी को 76.83 करोड़ का जीएसटी नोटिस

नई दिल्ली, 02 अप्रैल । यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी को आयकर विभाग ने 76.83 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राधिकरण से आज ही यह नोटिस मिला है। इसमें 38 करोड़ 41 लाख 70 हजार रुपये का जीएसटी और ब्याज भरने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही इतनी ही राशि जुर्माने के तौर पर जमा कराने के लिए कहा गया है।

इस प्रकार कुल 76 करोड़ 83 लाख 40 हजार रुपये के भुगतान के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

यह मामला अप्रैल 2019 से मार्च 2024 के दौरान टैक्स क्रेडिट नोट्स से संबंधित है। मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ पहली अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस आदेश का उसकी वित्तीय, परिचालन से संबंधित या अन्य गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं होगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट