Wednesday , August 5 2026

गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ रिलीज

गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ रिलीज

मुंबई, गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लेजी सइयां’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि विनय विनायक ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस लोकगीत पर बात करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मेरी कोशिश हमेशा ऐसे कंटेंट को प्रमोट करने की होती है जो भोजपुरी संस्कृति से जुड़े हों लेकिन जिसका प्रेजेंटेशन ग्लोबल स्तर का हो।’ उन्होंने कहा कि ‘इस गाने में l गोल्डी यादव और इशिका टोरिया की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, और यही एक सफल गाने की पहचान है। यह लोकगीत हर आयु वर्ग के श्रोता एवं दर्शक देख एवं सुन सकते हैं।’
इशिका टोरिया ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। रत्नाकर सर का मार्गदर्शन हमेशा मुझे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। दर्शकों जो प्यार ‘लेजी सइयां’ को दे रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी सदैव आभारी रहूंगी।’
गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना न केवल संगीत के शौकीनों के लिए है, बल्कि उन सभी के लिए है जो क्वालिटी से भरपूर गाना देखना पसंद करते हैं। यदि आप भी एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो की तलाश में हैं, तो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज हुआ यह गाना आपको निराश नहीं करेगा। इसकी मधुर तान, सुंदर विजुअल्स और इशिका टोरिया की कातिलाना मुस्कान आपके दिन को रोशन कर देगी।’

सियासी मियार की रीपोर्ट