कांग्रेस ने 60 सदस्यीय ‘अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद’ का गठन किया

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 60 सदस्यीय ‘अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद’ का गठन किया, जो अल्पसंख्यकों से जुड़े विषयों पर पार्टी को परामर्श देगी।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के तहत इस परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी इस सलाहकार परिषद के संयोजक होंगे।
इस परिषद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक सिंघवी, के. रहमान खान, गुरदीप सप्पल और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘‘पार्टी द्वारा गठित ‘अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सभी सदस्यों को बधाई। आप सबकी मौजूदगी और महत्वपूर्ण सुझावों से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी।’’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal