‘प्यार बिना सब बेकार’, तृषा कृष्णन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, विजय संग अफेयर की अफवाहों को मिली हवा

मुंबई, 08 अप्रैल । तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर प्यार पर गहरी बात कही, जिससे विजय संग उनके लिंकअप की अफवाहें और तेज हो गईं। फैंस उनके पोस्ट को निजी जिंदगी से जोड़कर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। विजय के साथ उनके लिंकअप की खबरों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस और मीडिया का ध्यान खींच लिया है। तृषा कृष्णन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि प्यार ही सब कुछ नहीं है, लेकिन प्यार के बिना सब कुछ बेमानी है।
तृषा कृष्णन के इस पोस्ट को कई लोग उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, तृषा कृष्णन ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने जिंदगी के एक खास पड़ाव की बात कही। वीडियो में उन्होंने बताया कि अब वह बहस करने के बजाय शांति को ज्यादा महत्व देती हैं। वीडियो के अनुसार, अगर कोई कहे कि हाथी उड़ सकता है, तो अब मैं उसे सही ही मान लेती हूं, क्योंकि हर किसी को समझाना जरूरी नहीं होता। मन की शांति ज्यादा कीमती है। इस संदेश को भी लोग उनके मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं।
विजय के साथ रिश्ते पर उठे सवाल
बीते कुछ समय से विजय और तृषा कृष्णन के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इसी बीच, विजय की शादी को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट का रुख किया है, हालांकि इस मामले पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजनीति में व्यस्त हैं विजय
विजय इन दिनों अपने राजनीतिक करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। वह तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं और आगामी चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, तृषा कृष्णन अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वह जल्द ही करुप्पु में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सूर्या लीड रोल में होंगे। तृषा के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ फैंस इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक सामान्य विचार मान रहे हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal