पुष्पा हमेशा दिल से जीने वाली शख्सियत रही है : करुणा पांडे

मुंबई, 09 अप्रैल । अभिनेत्री करुणा पांडे का कहना है कि सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में उनका किरदार पुष्पा हमेशा दिल से जीने वाली शख्सियत रही है। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल एक भावनात्मक मोड़ लेने जा रहा है, जहाँ पुष्पा (करुणा पांडे) अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का सामना करती दिखाई देंगी। ईमानदारी और हिम्मत के लिए जानी जाने वालीं पुष्पा अचानक एक ऐसे विवाद में फंस जाती हैं, जो उनकी पूरी पहचान और मूल्यों पर सवाल खड़ा कर देता है।
आने वाले एपिसोड्स में शनाया बच्चों को बापोदरा चाल में ट्यूशन देना शुरू करती है। एक बच्चे को बुलींग का सामना करने पर उसका हौंसला बढ़ाने की कोशिश में शनाया की सलाह माता-पिता को खटक जाती है और टकराव की स्थिति बन जाती है। इसके बाद टेरेस को बंद कर दिया जाता है, लेकिन, शनाया हार नहीं मानती और तितली, अंश और रोशन की मदद से गुपचुप क्लासेस जारी रखती है। जब पुष्पा को इस बारे में पता चलता है तो वे हैरान होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे शनाया की नीयत और उसकी ताकत को समझने लगती हैं। इसी बीच पुष्पा को यह भी पता चलता है कि शनाया ने अश्विन की मदद करने के लिए अपने कपड़े बेच दिए थे, जिसकी वजह से उसका लाइसेंस सस्पेंड हो गया। हालात और बिगड़ते हैं, जब शनाया को चिकनपॉक्स हो जाता है। ऐसे समय में पुष्पा उसका बेहद प्यार और अपनापन से ख्याल रखती हैं। यही पल शनाया के लिए टर्निंग पॉइंट बन जाता है, जब उसे पहली बार माँ जैसी ममता का एहसास होता है और वह पुष्पा को एक नए नजरिए से देखने लगती है।
करुणा पांडे ने कहा,पुष्पा हमेशा दिल से जीने वाली शख्सियत रही है। लेकिन, उसकी सबसे खास बात यह है कि वह लोगों की गलतियों से आगे बढ़कर उनकी नीयत को देखती है। इस ट्रैक में मुझे सबसे ज्यादा यह छू गया कि वह जज करने के बजाए समझने का रास्ता चुनती है। शनाया की वजह से टकराव होता है, लेकिन पुष्पा उसकी नीयत और कमजोरी को पहचान लेती है। एक माँ होने के नाते उसका पहला स्वाभाविक प्रवृत्ति रिएक्ट करना नहीं, बल्कि संभालना होता है और यह खूबसूरती से सामने आता है, जब वह शनाया की बीमारी में उसका ख्याल रखती है। पुष्पा की शांत भाव के साथ यह करुणा किसी पुष्टि की तलाश नहीं करती, वह बस होती है। इन पलों को निभाना मेरे लिए बेहद खास रहा क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे समानुभूति धीरे-धीरे सबसे मुश्किल रिश्तों को भी बदल सकती है। कभी-कभी बिना कुछ कहे भी आप किसी की जिंदगी में सुकून का जरिया बन सकते हैं।” पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।
‘सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal