Thursday , April 9 2026

मुजफ्फरनगर में ट्रक ने तीन लोगों को टक्कर मारी, मां-बेटे की मौत

मुजफ्फरनगर में ट्रक ने तीन लोगों को टक्कर मारी, मां-बेटे की मौत

मुजफ्फरनगर, 09 अप्रैल। मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर तिराहे के पास बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। उसने बताया कि मृतकों की पहचान रशीद, उसकी पत्नी गुलनाज (34) और उनके बेटे शादान (तीन) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में गुलनाज और शादान की मौके पर ही मौत हो गई तथा रशीद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं तथा रशीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट