गोवा: अश्वेम बीच के पास स्थित छह ‘कॉटेज’ में आग लगी

पणजी उत्तरी गोवा के अश्वेम बीच पर स्थित एक रिसॉर्ट में आग लगने से कम से कम छह ‘कॉटेज’ जलकर खाक हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे अजोबा मंदिर के पास हुई।
अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
मांड्रेम के विधायक जीत अरोलकर ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आग रिसॉर्ट के जनरेटर कक्ष में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, जो बाद में ‘कॉटेज’ तक फैल गई।
विधायक ने बताया कि मापुसा और परनेम स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा केंद्रों के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि प्राधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इन ‘कॉटेज’ के पास अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक अनुमतियां थीं या नहीं।
पिछले साल दिसंबर में गोवा के अरपोरा गांव में एक ‘नाइट क्लब’ में आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal