बुजुर्गों के उपयोग के लिए ये 5 कारें है बेस्ट!

नई दिल्ली, घर के बुजुर्गों के उपयोग के लिए चढ़ना-उतरना आसान हो, भरपूर जगह हो और खराब रास्तों पर कमर में झटके न लगें, ऐसी कारें सुविधाजनक होती है। ऐसे में कार खरीदने से पहले एक्सपर्ट ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए 5 कारों का परीक्षण किया है, जो सीनियर सिटीजन्स के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं।
एक्सपर्ट की माने तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फैमिली के साथ सफर के लिए लाजवाब है। इसकी पीछे की सीटों पर ओटोमन सपोर्ट मिलता है, जिससे बुजुर्ग आराम से पैर फैलाकर बैठ सकते हैं। इसका हाइब्रिड इंजन बेहद शांत है और पीछे के शीशों पर पर्दे धूप से बचाव करते हैं। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 7OO कार का सस्पेंशन शानदार है, जो सड़क के गड्ढों को महसूस नहीं होने देता। इसके बड़े खुलने वाले दरवाजे और सॉफ्ट कुशनिंग वाली सीटें बुजुर्गों को अंदर आने-जाने में आसानी देती हैं। गाड़ी की अच्छी ऊंचाई से बाहर का नज़ारा भी साफ दिखता है। एमजी विंडसर प्रो (इलेक्ट्रिक) इलेक्ट्रिक गाड़ी होने के नाते, यह बेहद शांत है। इसका सफेद और क्रीम कलर का इंटीरियर गाड़ी को खुला-खुला महसूस कराता है। इसमें हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स और एक स्मूथ राइड मिलती है, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं भी आरामदायक हो जाती हैं। सिट्रोएन बसाल्ट जो लोग कम बजट में लग्जरी आराम चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है।
इसकी राइड क्वालिटी इतनी शानदार है कि यह चलते हुए सोफे जैसी लगती है। पीछे की तरफ एसी वेंट्स, वेंटिलेटेड सीटें और एक्स्ट्रा लेगरूम इसे बुजुर्गों की लंबी यात्राओं के लिए पसंदीदा कार बनाते हैं। इसी कडी में टाटा कंपनी की नई टाटा सिएरा को विशेष रूप से आराम के लिए बनाया गया है। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए खास हेडरेस्ट और कुशन के साथ पर्याप्त लेगरूम है। इसका सस्पेंशन सिस्टम ऐसा है कि खराब से खराब सड़क पर भी गाड़ी फ्लाइंग कार्पेट की तरह स्मूथ चलती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal