Wednesday , April 22 2026

किसानों के ‘शोषण का केंद्र’ बन गई हैं मंडियां: रणदीप सुरजेवाला

किसानों के ‘शोषण का केंद्र’ बन गई हैं मंडियां: रणदीप सुरजेवाला

अंबाला, 22 अप्रैल । कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की अनाज मंडियां किसानों के ‘शोषण का केंद्र’ बन गई हैं।

सुरजेवाला ने अंबाला शहर की मंडी के दौरे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि राज्य में किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मंडियों में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ ‘शत्रु’ जैसा व्यवहार करने वाली भाजपा सरकार के शासन में सरकारी खरीद मात्र ‘धोखाधड़ी का जाल’ बन गई है और अनाज मंडियां अब किसानों के ‘शोषण का केंद्र’ बन गई हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य की अनाज मंडियों में लगभग 28.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं बिखरा पड़ा है और इसके खरीदे जाने का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाने का दावा करने वाली राज्य की भाजपा सरकार में गेहूं सड़कों पर बिखरा पड़ा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट