चावल, दालों में तेजी; चीनी नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नई दिल्ली घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालों में भी तेजी रही। चीनी के भाव टूट गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 84 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,843 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं की कीमत 2,770 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। आटा आठ रुपये सस्ता हुआ और 3,270 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया।
सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 49 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल 23 रुपये और मूंग दाल 22 रुपये मजबूत हुई। मसूर दाल नौ रुपये और तुअर दाल चार रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक बढ़त में रही।
बीते सप्ताह मूंगफली तेल 303 रुपये और पाम ऑयल 142 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वनस्पति की कीमत 104 रुपये और सोया तेल की 76 रुपये बढ़ गई। सरसों तेल 38 रुपये और सूरजमुखी तेल 22 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी भी 20 रुपये सस्ती हुई।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal