डोडा विधायक मेहराज मलिक कठुआ जेल से रिहा, कड़ी सुरक्षा में डोडा रवाना
कठुआ, डोडा से विधायक मेहराज मलिक को मंगलवार सुबह कठुआ जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे डोडा के लिए रवाना किया गया।
मेहराज मलिक पिछले करीब आठ महीनों से पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत कठुआ जेल में बंद थे। हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय ने उन पर लगाए गए पीएसए को रद्द कर दिया जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। सूत्रों के अनुसार सभी कानूनी औपचारिकताएं और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार तड़के उन्हें जेल से बाहर लाया गया। रिहाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
गौरतलब है कि मेहराज मलिक के समर्थक रातभर कठुआ जेल के बाहर जमा रहे और उनकी रिहाई का इंतजार करते रहे। हालांकि सुबह उन्हें भारी सुरक्षा के बीच बिना किसी भीड़भाड़ के सीधे डोडा के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद डोडा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal