रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को नौ विकेट से हराया
नई दिल्ली, 29 अप्रैल । जॉश हेजलवुड (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 34) और विराट कोहली (नाबाद 23) रन बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 81 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया।
76 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए जेकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। तीसरे ओवर मे काइल जेमीसन की गेंद पर टी नटराजन ने एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए जेकब बेथेल को आउट कर पवेलियन भेज दिया। जेकब बेथेल ने 11 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 20 रन बनाये। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल और विराट कोहली ने अविजित 51 रनों की साझेदारी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में जीत दिला दी। आरसीबी ने एक विकेट पर 77 रन बना कर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। देवदत्त पड़िक्कल ने 13 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 34 रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 23 रन बनाये। विराट कोहली ने लगातार दो छक्के लगा कर आरसीबी को यह जीत दिलाई।
आज यहां इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स को इस सीरीज के न्यूनतम स्कोर 75 रनों पर ढेर कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही उसने महज आठ रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिये। साहिल परख (शून्य), केएल राहुल (एक) , नीतीश राणा (एक), समीर रिजवी (शून्य), ट्रिस्टन स्टब्स (पांच) और कप्तान अक्षर पटेल (शून्य) पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास। नौवें ओवर में रासिख सलाम ने डेविड मिलर (19) रन का शिकार कर दिल्ली को सातवां झटका दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाये। इस दौरान आई आंधी के कारण मैच कुछ देर तक बाधित रहा।
13वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने काइल जेमीसन (12) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। 16वें ओवर में सुयश शर्मा ने कुलदीप यादव (तीन) को बोल्ड किया। अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर हेजलवुड ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स की पारी 75रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पोरेल ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाये।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जॉश हेजलवुड ने 13 रन देकर तीन विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार ने पांच रन देकर तीन विकेट झटके। रसिख सलाम, सुशय शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal